Discussion in "Chill out!" started by    Ûž TPS Ûž    Nov 23, 2008.
Sun Nov 23 2008, 12:13 am
#1

देश में सफल हार्ट सर्जरी कोई नई बात नहीं। लेकिन यदि यह रोबोट द्वारा की जाए तो दिलचस्पी बढ़ना स्वाभाविक है।

रोबोट की मदद से की जाने वाली हार्ट सर्जरी में कम से कम चीरफाड़ करने की जरूरत पड़ती है। इससे ऊतकों [टिश्यु] को कम नुकसान होता है और संक्रमण की आशंका भी घट जाती है। मरीज का स्वास्थ्य भी काफी तेजी से सुधरता है।

तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में स्थित चेट्टीनाद हेल्थ सिटी के इंस्टीटयूट आफ कार्डियोवेस्कुलर डिजीज एंड रोबोटिक सर्जरी के निदेशक आर. रविकुमार ने बताया कि यह सर्जरी अमेरिका और जर्मनी में काफी लोकप्रिय है। अमेरिका की इस अत्याधुनिक तकनीक की शुरुआत 2000 में हुई। इस तकनीक की मदद से जटिल आपरेशन भी संभव हो गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले 10 महीनों में चेट्टीनाद हेल्थसिटी में हार्ट के 40 रोबोटिक आपरेशन किए गए। आपरेशन पर आने वाले खर्च के बारे में उन्होंने कहा कि पारंपरिक ओपन हार्ट सर्जरी की तुलना में यह थोड़ा खर्चीला है। हेल्थसिटी में पारंपरिक हार्ट सर्जरी पर सवा लाख रुपये का खर्च आता है।

वहीं रोबोटिक सर्जरी पर यह खर्च डेढ़ लाख रुपये आता है। यह सुविधा फोर्टीज एस्कार्ट हार्ट इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर और आल इंडिया मेडिकल साइंस [एम्स], नई दिल्ली में भी उपलब्ध है।
Sat Aug 08 2009, 12:47 am
#2
मोटरसाइकिल पर करेंगे आसमान की सैर
महानगरों में रहने वाले लोगों के लिए यह कटु अनुभव रोज का है। जब कभी आप सड़क जाम में फंसते हैं तो एक ख्याल मन में बार-बार आता है। काश मेरी कार या मोटरसाइकिल उड़ जाती। तो अब यह ख्वाब सच्चाई से ज्यादा दूर नहीं। उड़ने वाली कार के बाद अमेरिका और जर्मनी की दो वाहन कंपनियां उड़ने वाली बाइक बनाने में जुटी हैं।

इस उड़ने वाली बाइक का नाम है फ्लाइक। दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में रोज लगने वाले जबरस्त जाम से निपटने में यह बाइक काफी कारगर साबित हो सकती है। 2010 तक इसके बाजार में उपलब्ध होने की उम्मीद है। ब्रिटेन के आईटी टीचर जान कारवर फ्लाइक को उड़ाने में महारत हासिल कर चुके हैं। उन्होंने कुछ महीने पहले जर्मनी में ऐसी एक बाइक खरीदी थी। कुछ बदलाव के बाद उन्होंने इसे अपने लायक बना लिया। फ्लाइक उड़ाने की जोरदार प्रैक्टिस कर रहे 37 वर्षीय जान का इरादा इस साल के अंत तक इस पर बैठकर आठ सौ किमी उड़ने का है।

यह एक विश्व रिकार्ड तो होगा ही इससे डायबिटीज से बचाव के लिए किए जा रहे शोध के लिए आठ लाख डालर इकट्ठा होने की उम्मीद भी है। इसे उड़ाने के लिए लंबे चौड़े रनवे की जरूरत नहीं पड़ती। बस एक छोटा सा मैदान काफी होगा। यह दो हजार फुट की ऊंचाई तक आसानी से पहुंच जाती है और इसमें एक बार में 16 लीटर पेट्रोल भरा जा सकता है। नीचे उतरने के लिए इसमें हल्के पैराशूट भी लगा गए गए हैं। :-)

Get Social

Information

Powered by e107 Forum System

Downloads

Comments

AntoniaRoons
Fri Apr 19 2024, 09:59 pm
carpinteyrowrl
Fri Apr 19 2024, 02:51 pm
DonaldJAX
Fri Apr 19 2024, 01:08 pm
Lewisuhakeply
Thu Apr 18 2024, 06:00 pm
Darrellciz
Thu Apr 18 2024, 11:07 am
Charlessber
Thu Apr 18 2024, 09:29 am
BartonSem
Thu Apr 18 2024, 04:56 am
DonaldKnown
Thu Apr 18 2024, 12:24 am